मध्यप्रदेश : सभी के आकर्षण का केंद्र बन रहा पीएम मोदी के जन्मदिन का 71 फीट लंबा केक

By: Ankur Fri, 17 Sept 2021 5:32:19

मध्यप्रदेश : सभी के आकर्षण का केंद्र बन रहा पीएम मोदी के जन्मदिन का 71 फीट लंबा केक

आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हैं जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी के जन्मदिन पर कई विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश के भोपाल में 71 फीट लंबा केक जिसे लालघाटी चौराहा पर काटा गया। यह केक वैक्सीन के आकार में बनाया गया था।

वहीँ वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरुवार को दिये जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाया। वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पूर्व वीस जीसी त्रिपाठी और भाजपा सांसद रूपा गांगुली की मौजूदगी में काशी संकल्प नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

PM मोदी के जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीन लगने के 2.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

PM मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन यानी आज रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत आज टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। यह चौथी बार है जब एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक वैक्सीन का आंकड़ा 1.75 करोड़ से अधिक हो गया है। बता दें कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करके प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने की योजना है। हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अगर यही रफ्तार रही तो शाम तक यह आंकड़ा 2.5 करोड़ को पार कर जाएगा।

ये भी पढ़े :

# पहले सुरक्षा फिर खेल! न्यूजीलैंड ने अचानक रद्द किया पाक दौरा, पीएम इमरान खान की भी नहीं मानी

# हरियाणा : घर में घुसकर चाकुओं से गोद की गई बुजुर्ग महिला की हत्या, दीवार फांद आरोपी फरार

# चंडीगढ़ : दारा सिंह के बेटे के घर की छत गिरी और दबा मजदूर, दाहिने पैर में आई गंभीर चोट

# शराब पीकर ऑफिस पहुंची महिला तो नौकरी से निकाला, लेकिन कंपनी को लाखों रूपये महिला को देने पड़े, जानें पूरा माजरा

# कपिल ने सैफ और यामी से पूछे ये मजेदार सवाल, भारती-हर्ष ने लॉन्च किया खुद का यूट्यूब चैनल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com